नगर पंचायत चितबड़ागांव में नामित सभासदों को बधाई। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर पंचायत चितबड़ागांव में सभासद के रूप में मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मनोनीत सभासदों को क्षेत्र के लोगों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।मनोनीत सभासदों में वार्ड नम्बर 7 चित्तेश्वर नगर से श्री सुनील कुमार सिंह सुमन, वार्ड नम्बर 15 गांधी नगर से श्री प्रकाश गुप्ता उर्फ टुनटुन तथा वार्ड नम्बर 9 गोखले नगर से श्रीमती संगीता देवी शामिल हैं।लोगों ने आशा व्यक्त की है कि ये सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने वार्ड के साथ-साथ पूरे नगर के विकास, जनसेवा और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।



