April 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शुद्ध पेयजल के नाम पर लापरवाही, आरओ प्लांट के पास गंदगी का अंबार

बलिया (चितबड़ागांव)। विकास खंड सोहांव के धर्मापुर चट्टी पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित आरओ मशीन बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। मशीन के आसपास गंदगी का अंबार, कीचड़ और दुर्गंध ने पूरे क्षेत्र को अस्वच्छ बना दिया है, जिससे लोगों को स्वच्छ पानी लेने के लिए भी गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आरओ प्लांट के आसपास लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है। चारों ओर फैले कचरे और जलभराव के कारण न केवल वातावरण दूषित हो रहा है, बल्कि पानी की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते यह समस्या लगातार बनी हुई है, जो आने वाले समय में गंभीर बीमारियों को दावत दे सकती है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरओ मशीन के आसपास तत्काल प्रभाव से साफ-सफाई कराई जाए और नियमित निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को वास्तव में शुद्ध पेयजल मिल सके।इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी अजय यादव ने बताया कि उक्त आरओ मशीन की स्थापना क्षेत्र पंचायत द्वारा कराई गई थी और एक बार इसकी मरम्मत भी कराई जा चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक-दो दिनों के भीतर साफ-सफाई करवा दी जाएगी।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
4
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?