April 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बलिया-गाजीपुर को जोड़ने वाला टोस नदी पुल जर्जर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

चितबड़ागांव । बलिया, गाजीपुर और वाराणसी को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-31 पर स्थित टोस नदी पुल की हालत बेहद खराब हो चुकी है। चितबड़ागांव और फेफना के बीच वर्षों पहले बना यह पुल अब पूरी तरह जर्जर दिखाई दे रहा है, जिससे प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों छोटे-बड़े वाहनों के लिए खतरा बढ़ गया है।स्थानीय लोगों के अनुसार पुल के दोनों तरफ लगी रेलिंग टूट चुकी है और कई हिस्सों में संरचना कमजोर हो गई है। पुल की बदहाल स्थिति के चलते आवागमन प्रभावित हो रहा है और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों और राहगीरों का कहना है कि टोस नदी पुल की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन संबंधित विभाग अब तक इसकी मरम्मत को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।यह पुल बलिया, गाजीपुर और वाराणसी को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिस पर हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में पुल की जर्जर हालत लोगों की चिंता बढ़ा रही है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल की तत्काल जांच कराई जाए, मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके और आवागमन सुचारु बना रहे।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
4
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?