बलिया(चितबड़ागांव)। जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार परीक्षा परिणाम देकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का नतीजा रहा कि विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विद्यालय में चैतन्य कुमार ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं अर्पित मिश्रा ने 93 प्रतिशत, साजल शेखर तिवारी ने 92 प्रतिशत तथा आयुष्मान सिंह ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगा दिए।इसके अलावा अविरल तिवारी और रोहन गिरी ने 89-89 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि आस्था गुप्ता ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार अन्य कई विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल विद्यार्थियों की मेहनत ही नहीं, बल्कि शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का भी परिणाम है।विद्यालय के मेनेजिंग डायरेक्टर तुषार नन्द और संस्थापक डॉ धर्मानंद एवं प्रिंसिपल डॉ अजीत सिंह सहित विद्यालय के होनहार के उत्कृष्ट परिणामों के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया जाता रहेगा, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकें।






