April 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

चितबड़ागांव मंडल भाजपा की कार्यसमिति घोषित, नए चेहरों को मिला अवसर


बलिया (चितबड़ागांव)। भारतीय जनता पार्टी, बलिया के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने चितबड़ागांव मंडल की नई कार्यसमिति की घोषणा कर संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया है। घोषित सूची में अनुभवी और युवा कार्यकर्ताओं का संतुलन देखने को मिला, जिससे स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल है।नई कार्यसमिति के तहत सर्वानंद तिवारी को मंडल अध्यक्ष (नियुक्ति) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राजमंगल सिंह, देवशरण चौहान, संजय कुमार गुप्ता, ध्रुवप्रताप सिंह मुन्ना, कृष्ण कुमार सिंह सोनू एवं शिवमंगल सिंह को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा धनंजय गिरि और रोहित राजभर को मंडल महामंत्री, जबकि संतोष कुमार वर्मा को मंडल मंत्री नियुक्त किया गया है। अन्य पदों पर भी कार्यकर्ताओं को शामिल कर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का प्रयास किया गया है।जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि नई कार्यसमिति के गठन से पार्टी को नई गति और दिशा मिलेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।
कार्यसमिति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी ने मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?