🚧 बलिया (चितबड़ागांव)। क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित धर्मापुर–अख्तियारपुर–गोशलपुर मटिही मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को शासन से 21.53 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना के तहत लगभग 8.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण एवं सुधार कार्य कराया जाएगा।वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत इस परियोजना के प्रथम चरण में 1.07 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग, लखनऊ को सौंपी गई है।इस सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही स्थानीय व्यापार को गति मिलने के साथ-साथ शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी सुगम हो जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होने से धर्मापुर, अख्तियारपुर, गोशलपुर और मटिही गांवों के लोगों में खुशी का माहौल है।हालांकि, स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि स्वीकृत परियोजना का कार्य जल्द से जल्द धरातल पर शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को इसका लाभ शीघ्र मिल सके।क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि यह सड़क विकास क्षेत्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और आने वाले समय में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।
21.53 करोड़ की लागत से सड़क चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, क्षेत्र में खुशी की लहर
और पढ़ें