April 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सड़क पर कब्जे के बाद शुरू हुआ पक्का निर्माण, नगर पंचायत ने रुकवाया काम

चितबड़ागांव । नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 शास्त्री नगर में सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा वर्षों पहले बनाए गए खड़ंजे पर पहले मिट्टी भरकर कब्जा किया गया और अब उसी स्थान पर पक्का निर्माण भी कराया जा रहा था।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा होने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि लगातार अतिक्रमण होने के बावजूद नगर पंचायत लंबे समय तक मूकदर्शक बनी रही।मामले की शिकायत मिलने के बाद नगर पंचायत हरकत में आई। अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि वार्ड नंबर 14 शास्त्री नगर में खड़ंजे पर अतिक्रमण की सूचना मिली थी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस बल और नगर पंचायत कर्मचारियों की मदद से निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया गया।ईओ ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को स्वयं कब्जा हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। यदि तय समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो विधिक कार्रवाई करते हुए खड़ंजे को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पूरी तरह संकरी हो जाएगी, जिससे आने-जाने में और अधिक दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
4
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?