April 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

फेफना जंक्शन की समस्याओं को लेकर गरजे लोग, रेलवे बोर्ड को भेजा चार सूत्रीय ज्ञापन

बलिया (फेफना)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय लोगों ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपकर फेफना जंक्शन की प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। इस दौरान दर्जनों लोगों ने एकजुट होकर स्टेशन की बदहाल व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई।समिति के संयोजक जनार्दन सिंह ने कहा कि फेफना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्लेटफार्म नंबर दो पर स्थित टिकट खिड़की और यात्री प्रतीक्षालय को प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। साथ ही मुख्य सड़क से स्टेशन तक जाने वाली जर्जर सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए।इसके अलावा स्टेशन से बाजार तक जाने वाले दोनों मार्गों को पुनः खोले जाने तथा फेफना-गढ़वार रेलवे क्रॉसिंग पर उपरिगामी सेतु (ओवरब्रिज) निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। समिति ने कोरोना काल से पूर्व ठहराव वाली सारनाथ एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस और सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेनों का फेफना स्टेशन पर पुनः ठहराव सुनिश्चित करने की मांग भी की।ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रभुनाथ पहलवान, राजेश गुप्त, योगेश योगी, हरेन्द्र यादव, शिवम गुप्त, हरिशंकर कन्नौजिया, मथुरा प्रसाद गुप्त, मुन्ना गुप्त, शिवाजी, कुबेर नाथ यादव, विनोद गुप्त, सरदार कन्हैया सिंह, हसन जावेद, गंगेश्वर सिंह, शिवदयाल यादव, बचन जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?