बलिया (चितबड़ागांव)। फेफना विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क और जनसमर्थन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित पदयात्रा के सफल समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च 2026 (रविवार) को भव्य कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व आमजन की भागीदारी की संभावना जताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पदयात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत कार्यालय चितबड़ागांव से दोपहर 3 बजे किया जाएगा, जो विभिन्न मार्गों से होकर गुजरते हुए सायं 6 बजे रामलीला मैदान पहुंचेगी। यहीं पर पदयात्रा का समापन एवं कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह आयोजित होगा।इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं हजारों कार्यकर्ता अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करेंगे। कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया है, जिसमें भोजपुरी जगत के चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधेंगे।कार्यक्रम में गोपाल राय, सन्नी पांडे, मनोहर सिंह, सोनू लाल संधूआ, अभय नारायण सिंह, हरेंद्र सिंह, हरिनारायण हलचल, रितु राय, अलका सिंह पहाड़िया, अनुभा राय एवं वैष्णवी राय जैसे कलाकारों की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।आयोजकों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन से कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।




runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (0, 0);aec_lux: 239.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 33;

runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 236.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 33;