April 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बोरे के अभाव में गेहूं क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं सैकड़ों किसान

बलिया (चितबड़ागांव) स्थानीय गेहूं क्रय केंद्रों पर बोरे (बोरियों) की भारी कमी के चलते सैकड़ों किसान इन दिनों गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। फसल तैयार होने के बावजूद किसान अपनी उपज बेचने के लिए कई दिनों से केंद्रों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।किसानों का आरोप है कि बोरे उपलब्ध न होने के कारण गेहूं की खरीद प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित हो रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मर्ची निवासी किसान साहु प्रसाद ने बताया कि उन्हें 12 क्विंटल गेहूं विक्रय करना है, लेकिन बोरे न मिलने से बिक्री नहीं हो पा रही है। इसी तरह हीरा लाल तिवारी 50 क्विंटल, कृष्ण गोपाल तिवारी 60 क्विंटल तथा अभिलाष उपाध्याय 50 क्विंटल गेहूं बेचने के लिए कई दिनों से प्रयासरत हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है।अन्य किसानों में रामलाल यादव (27 क्विंटल), अशोक सिंह (89 क्विंटल) एवं डब्लू सिंह (53 क्विंटल) ने भी यही समस्या बताई। किसानों का कहना है कि वे सुबह से शाम तक क्रय केंद्र पर इंतजार करते हैं, लेकिन बोरे की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें बिना गेहूं बेचे ही वापस लौटना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।कई किसानों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द ही व्यवस्था नहीं की गई, तो उन्हें मजबूरन गेहूं औने-पौने दाम पर बिचौलियों को बेचना पड़ेगा।वहीं, इस संबंध में विपणन अधिकारी पुणन्दु प्रवीण ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विशेषकर अमेरिका-ईरान के बीच तनाव के कारण बोरियों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। अब तक लगभग 150 किसानों का पंजीकरण कर लिया गया है और उनके दस्तावेज जमा कर लिए गए हैं।जिम्मेदार अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही बोरे की पर्याप्त आपूर्ति कराकर गेहूं खरीद प्रक्रिया को सुचारु रूप से शुरू किया जाएगा।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 240.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 49;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 230.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 53;
Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
4
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?