April 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बस पलटने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला; एक महिला घायल


चितबड़ागांव। बलिया-गाजीपुर मार्ग पर शनिवार शाम करीब 5:30 बजे यात्रियों से भरी नफीस बस पटसार (सुजायत) गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई।
हादसे में ताजपुर, पोस्ट डेहमा, जनपद गाजीपुर निवासी पूजा (21) पुत्री सुग्रीव को मामूली चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। गनीमत रही कि अन्य सभी यात्री सुरक्षित बच गए और कोई गंभीर घायल नहीं हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस पलटते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे के चलते कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि घटना में एक महिला को हल्की चोट आई है, जबकि अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?