April 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, चंदन सिंह के निधन से गांव में मातम

बलिया (चितबड़ागांव)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुजायत अंतर्गत मौजा बगहीं निवासी ध्रुव नारायण सिंह के पुत्र चंदन सिंह (38) की सोनभद्र जनपद में हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदन सिंह अपने निजी ट्रक से सोनभद्र जिले के हाथी नाला क्षेत्र के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से उनकी ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरे।इस हादसे में ट्रक पर सवार तीन लोगों में से चंदन सिंह निवासी बगहीं और रमेश चौधरी निवासी अवायां (बेल्थरा रोड) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।घटना की खबर मिलते ही बगहीं गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चंदन सिंह अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी बेसुध हो गईं। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?