April 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

एक माह बाद थाने खुद पहुंची नाबालिग, मामले में आया नया मोड़

बलिया (चितबड़ागांव) चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के महरेई ग्राम पंचायत से लापता हुई नाबालिग लड़की के करीब एक माह बाद स्वयं चितबड़ागांव थाने पहुंचने से पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है। नाबालिग के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।जानकारी के अनुसार, नाबालिग को गांव के ही एक 24 वर्षीय युवक द्वारा कथित रूप से बहला-फुसलाकर साथ ले जाने की बात सामने आई थी। घटना के बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।पुलिस द्वारा लगातार की जा रही खोजबीन के बीच सोमवार को नाबालिग के स्वयं थाने पहुंचने से मामले ने नया रुख ले लिया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि नाबालिग से पूछताछ की जा रही है तथा उसके बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है, जबकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?