April 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

पुलिस सहायता केन्द्र के सामने छिनेती में पीड़िता का वीडियो बयान वायरल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के व्यस्तम चितबड़ागांव मोड़ स्थित पुलिस सहायता केन्द्र के सामने हुई छिनेती की घटना एक बार फिर सुर्खियों में है। एक नवम्बर 2025 को सुबह लगभग दस बजे ई-रिक्शा सवार महिला से पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ही बदमाशों ने पर्स, मोबाइल व आठ हजार रुपये नगद सहित बैग छीन लिया था। घटना के तीन दिन बाद समाचार प्रकाशित होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन अब तक अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।इस बीच पीड़िता किरण राय पत्नी संतोष कुमार राय निवासी नरही (बलिया) का वीडियो बयान वायरल हो गया है। वीडियो में उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि “योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा का दावा महज़ ढकोसला साबित हो रहा है।”पीड़िता के मुताबिक, उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत की थी, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जांच अधिकारी से संपर्क करने पर हर बार यह कहकर फोन काट दिया जाता है कि कार्रवाई चल रही है। महिला ने न केवल बदमाशों बल्कि घटना के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस सहायता केन्द्र के सामने दिनदहाड़े हुई यह वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करती है। लोगों ने दोषियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।#BreakingNews #Ballia #Chitbaragaon #CrimeNews #WomenSafety #UPPolice #ViralVideo

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
4
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?