April 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

टोस नदी किनारे बनेगा रिंग रोड, एक करोड़ की लागत से शुरू हुआ सीसी सड़क निर्माण

बलिया(चितबड़ागांव)। नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। टोस नदी के किनारे बहुप्रतीक्षित रिंग रोड निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सीसी सड़क से नगर पंचायत के कई वार्डों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 स्थित चितेश्वर नगर, गांधी नगर, अब्दुल कलाम नगर, आजाद नगर, शास्त्री नगर समेत आसपास के मोहल्लों के लोग लंबे समय से टोस नदी किनारे सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। बरसात के दिनों में इन इलाकों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण लोगों को काफी दूर घूमकर जाना पड़ता था।स्थानीय लोगों की इस बहुचर्चित मांग को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत चेयरमैन अमरजीत सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद नगर पंचायत ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।चेयरमैन अमरजीत सिंह ने बताया कि सड़क को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए दोनों तरफ बाउंड्री वॉल का निर्माण भी कराया जा रहा है, ताकि भविष्य में सड़क को नुकसान न पहुंचे और लोगों को लंबे समय तक बेहतर सुविधा मिल सके।करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सीसी सड़क न केवल आवागमन को आसान बनाएगी, बल्कि नगर क्षेत्र के विकास को भी नई रफ्तार देगी। लोगों का मानना है कि सड़क बनने के बाद नदी किनारे बसे मोहल्लों को बेहतर संपर्क मार्ग मिलेगा और क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं बढ़ेंगी।नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
4
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?