April 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, चेयरमैन के आवास में लाखों का नुकसान


बलिया (चितबड़ागांव)। नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन अमरजीत सिंह के बलिया-गाजीपुर मार्ग स्थित आवास पर बुधवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड में घर का कीमती सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।बताया जाता है कि घटना सुबह करीब 6 बजे की है। चेयरमैन की पत्नी प्रिया सिंह बच्चों के लिए किचन में लंच तैयार करने गई थीं, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग तेजी से किचन से होते हुए हाल और एक कमरे तक फैल गई, जिससे टीवी, एसी, सोफा सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चेयरमैन अमरजीत सिंह ने तत्परता दिखाते हुए पत्नी और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद आसपास के लोगों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने फायर सिलेंडर के जरिए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। हालांकि, स्थानीय लोगों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों की मदद से फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी।
इस हादसे में किचन, हाल और एक कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।मौके पर नायब तहसीलदार प्रतीक यादव, क्षेत्रीय लेखपाल सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं पूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह, केशरी नंदन त्रिपाठी समेत कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग दिनभर हालचाल लेने के लिए पहुंचते रहे।
बताया जा रहा है कि यह मकान करीब एक वर्ष पूर्व ही बना था। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
4
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?