32 पेड़ों की खुली नीलामी संपन्न, 2.76 लाख की सर्वाधिक बोली चितबड़ागांव। स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को पेड़ों की खुली नीलामी का आयोजन प्रशासनिक देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नीलामी प्रक्रिया में कुल 46 लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिसमें 32 पेड़ों की बोली लगाई गई।नीलामी के दौरान कपूर निवासी भजन राम सिंह ने ₹2,76,000 की सर्वाधिक बोली लगाकर नीलामी अपने नाम कर ली। पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और शांति के साथ संपन्न हुई, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना की जा रही है।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी न्यायिक ऋषिकांत राजवंशी, क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह, वन दरोगा उदय सिंह यादव, थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।नीलामी के सफल आयोजन से राजस्व प्राप्ति के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर प्रशासन की सक्रियता भी स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
और पढ़ें