नीलामी सूचना जारी: 8 अप्रैल को यूकेलिप्टस पेड़ों की होगी बोली, ₹30 हजार धरोहर अनिवार्य
बलिया (चितबड़ागांव)। थाना चितबड़ागांव परिसर में स्थित यूकेलिप्टस के पेड़ों की नीलामी को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कुल 32 अदद पेड़ों की नीलामी 8 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे थाना परिसर में की जाएगी।नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों को निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। प्रत्येक प्रतिभागी को ₹30,000 की धरोहर राशि जमा करनी होगी। सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को मौके पर ही पूरी धनराशि जमा करनी होगी, जबकि अन्य प्रतिभागियों की धरोहर राशि वापस कर दी जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सफल बोलीदाता को नियमानुसार जीएसटी का भुगतान करना होगा। साथ ही, वन विभाग के नियमों के तहत ₹100 प्रति पेड़ की दर से अतिरिक्त शुल्क भी संबंधित कार्यालय में जमा करना अनिवार्य रहेगा।यह भी बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक को नीलामी प्रक्रिया को किसी भी समय निरस्त या स्थगित करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। नीलामी प्राप्त करने वाले व्यक्ति को निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्त भुगतान कर पेड़ों को अपने खर्च पर हटाना होगा, अन्यथा उसकी धरोहर राशि जब्त कर ली जाएगी।
प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि इस नीलामी की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि पारदर्शी व प्रतिस्पर्धात्मक बोली प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
कल होगा यूकेलिप्टस पेड़ों की नीलामी
और पढ़ें