August 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सावन माह में चितबड़ागांव को विकास की बड़ी सौगात, मॉडल यात्री प्रतीक्षालय व ₹1 करोड़ के नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण वंदन योजना की सुस्ती और अतिक्रमण की मार: तेलिया पोखरा का गंदा पानी पहुंचा मृत्युंजय महादेव मंदिर, श्रद्धालुओं में आक्रोश करोड़ों रुपये का अंडरपास, फिर भी लोगों की राह मुश्किल: गेट लगाने की तैयारी से बढ़ी चिंता, जलभराव बना बड़ी समस्या शॉर्ट सर्किट से जूता-चप्पल व सिंगार की दो दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख मध्यरात्रि चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बवाल: फुटकर पैसे के विवाद में यात्री से मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल नगर पंचायत सभागार में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला उपचार और परामर्श

सावन माह में चितबड़ागांव को विकास की बड़ी सौगात, मॉडल यात्री प्रतीक्षालय व ₹1 करोड़ के नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण

चितबड़ागांव (बलिया)। पवित्र सावन माह में नगर पंचायत चितबड़ागांव को विकास की बड़ी सौगात मिली। वार्ड संख्या-4, मालवीय नगर में पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने अत्याधुनिक मॉडल यात्री प्रतीक्षालय तथा लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नाला निर्माण कार्य का भव्य लोकार्पण किया।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि नगर पंचायत चितबड़ागांव विकास और सुशासन की नई मिसाल पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगर का निरंतर विकास किया जा रहा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्यों की गति लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर को आधुनिक एवं सुविधासंपन्न बनाने की दिशा में नगर पंचायत निरंतर कार्य कर रही है।

इस विकास कार्य के तहत नगरवासियों को अत्याधुनिक मॉडल यात्री प्रतीक्षालय की सुविधा के साथ-साथ जल निकासी की स्थायी एवं मजबूत व्यवस्था का लाभ मिलेगा। यह परियोजना नगर के विकास की नई पहचान के रूप में देखी जा रही है।

लोकार्पण समारोह में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सम्मानित नगरवासी उपस्थित रहे।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?