बलिया चितबड़ागांव । नए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चितबड़ागांव में शुक्रवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत विशेष मेला आयोजित किया गया, जिसमें लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। कार्यक्रम की निगरानी लखनऊ से आए राज्य महाप्रबंधक आयुष्मान भारत, रविकांत सिंह ने की।मेले में आए लोगों को योजना के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। डॉ. रविकांत सिंह ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना को घर–घर तक पहुंचाने के लिए आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, जनप्रतिनिधियों और सरकारी तंत्र की मदद से व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। सूची के अनुसार सभी पात्र परिवारों और 70 प्लस आयु वर्ग के लाभार्थियों का कार्ड बनवाने का लक्ष्य निर्धारित है।मेले में आज कुल 10 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।डॉ. सिंह ने जानकारी दी कि बलिया जिले में अब तक 9,60,563 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड तैयार हो चुके हैं। वहीं 70+ वर्ग के 35,031 कार्ड बन चुके हैं। आयुष्मान कार्ड निर्माण की रैंकिंग में बलिया प्रदेश में 14वें स्थान पर है।उन्होंने यह भी कहा कि अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।कार्यक्रम में राज्य आईईसी मैनेजर शत्रुघ्न ठाकुर, जिला समन्वयक चन्द्रशेखर सिंह, जिला परिचालन प्रबंधक अनुपम सिंह, बीपीएम धर्मेन्द्र सिंह, सीडीपीओ मीनाक्षी आर्य, ईओ सुरेश मौर्या, शिक्षक विकास सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील चन्द्र, आशापुर प्रधान अजय यादव, फार्मासिस्ट विनय कुमार, स्टाफ नर्स पूजा कुमारी, विमलेश कुमार, सुनील कुमार समेत क्षेत्र की सभी आशा बहुएं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।आयुष्मान भारत – स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी योजना, ज्यादा से ज्यादा लोग लें लाभ।

runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 140.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;

runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 329.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 32;

runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 134.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;