July 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शॉर्ट सर्किट से जूता-चप्पल व सिंगार की दो दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख मध्यरात्रि चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बवाल: फुटकर पैसे के विवाद में यात्री से मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल नगर पंचायत सभागार में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला उपचार और परामर्श अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का अपर महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरित संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ भव्य पौधरोपण बकरीद पर्व को लेकर चितबड़ागांव पुलिस अलर्ट,थानाध्यक्ष ने किया पैदल रूट मार्च
शॉर्ट सर्किट से जूता-चप्पल व सिंगार की दो दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख मध्यरात्रि चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बवाल: फुटकर पैसे के विवाद में यात्री से मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल नगर पंचायत सभागार में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला उपचार और परामर्श अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का अपर महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरित संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ भव्य पौधरोपण बकरीद पर्व को लेकर चितबड़ागांव पुलिस अलर्ट,थानाध्यक्ष ने किया पैदल रूट मार्च

पप्पू केशरी ने रचा इतिहास: लगातार तीसरी बार बने अध्यक्ष

पप्पू केशरी ने रचा इतिहास: लगातार तीसरी बार बने अध्यक्ष
कन्हैया सोनी महामंत्री चुने गए, 820 व्यापारियों ने डाला वोट—शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ चुनाव

चितबड़ागांव। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को जबरदस्त उत्साह, हाईटेक प्रचार और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ। कस्बे के रामशाला चबूतरा पर सुबह 8 बजे शुरू हुए मतदान में नगर के कुल 850 व्यापारियों में से 820 ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर रिकॉर्ड मतदान दर्ज कराया।


अध्यक्ष पद पर पप्पू केशरी की शानदार हैट्रिक

लगातार दो बार अध्यक्ष रह चुके पप्पू केशरी ने इस बार भी अपना दबदबा बनाए रखा और तीसरी बार अध्यक्ष पद जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चन्दन सिंह बागी को 33 मतों से हराते हुए जीत दर्ज की। वहीं चन्दन सिंह बागी पहली बार इस चुनाव अपनी दावेदारी पेश करते हुए सभी गणितज्ञों गणित फेल करते हुए।अपना लोहा मनवाया
परिणाम इस प्रकार रहे—

  • पप्पू केशरी – 235 मत (विजयी)
  • चन्दन सिंह बागी – 202 मत
  • हरि नारायण चौरसिया – 181 मत
  • तेजू गुप्ता – 119 मत
  • गंगा प्रसाद सर्राफ – 78 मत
  • 05 मत अवैध घोषित

तीसरी बार मिली जीत के बाद समर्थकों में ज़बरदस्त खुशी झलकती रही। पप्पू समर्थकों ने नारेबाज़ी और मिठाई बांटकर जश्न मनाया।


महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर—कन्हैया सोनी विजयी

महामंत्री पद पर इस बार मुकाबला बेहद रोचक और कड़ा रहा।
परिणाम—

  • कन्हैया सोनी – 234 मत (विजयी)
  • सोनू पटेल – 226 मत (महज़ 8 मतों से पीछे)
  • विजय सर्राफ – 192 मत
  • संतोष गुप्ता – 151 मत

करीबी मुकाबले के कारण परिणाम आने तक माहौल रोमांच से भरा रहा।


मर्यादित माहौल, चाक-चौबंद सुरक्षा और हाईटेक प्रचार

चुनाव की तिथि घोषित होते ही प्रत्याशियों ने प्रचार को पूरी तरह हाईटेक मोड में डाल दिया था। सोशल मीडिया, वीडियो मैसेज और डिजिटल कैंपेन के चलते चुनाव प्रचार आधुनिक अंदाज में नजर आया।दूर दराज से चितबड़ागांव मार्केट में आये लोगों ने तो इस चुनाव नगर पंचायत अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के चुनाव की चर्चा स्थानीय निकाय चुनाव से कम नहीं दिख रहा था। वहीं चुनाव प्रचार के लिए सभी दावेदारों ने सोशल मिडिया सहित डोर टू डोर सम्पर्क कर अपने पक्ष में करने में भी दिन रात एक किये हुए थे। वहीं चुनाव में धनबल का भी भरपूर इस्तेमाल किया गया वहीं प्रत्याशी की बात कि जाये तो आर्थिक रूप से सबसे कमजोर प्रत्याशी के उप चुनाव मैदान में उतरे थे पप्पू केशरी

मतदान के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी थानाध्यक्ष चितबड़ागांव दिनेश पाठक, थानाध्यक्ष फेफना विश्वदीप सिंह और सीओ सदर राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने संभाली। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर तैनात रही।
पूरे दिन चुनावी माहौल शांतिपूर्ण और नियंत्रित रहा, जिससे व्यापारियों ने निर्भय होकर मतदान किया।


परिणाम घोषित होते ही बढ़ी राजनीतिक हलचल

परिणामों की आधिकारिक घोषणा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, जिला अध्यक्ष मंजय सिंह तथा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से की।
इन परिणामों ने न केवल मंडल के भीतर नई ऊर्जा भरी है, बल्कि कस्बे के व्यापार जगत और स्थानीय राजनीति में भी नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।


पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल चुनाव 2025 इस बार कई मायनों में खास रहा—रिकॉर्ड मतदान, हाईटेक प्रचार और शांतिपूर्ण व्यवस्था ने इसे यादगार बना दिया।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 160.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 29;
Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?