July 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शॉर्ट सर्किट से जूता-चप्पल व सिंगार की दो दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख मध्यरात्रि चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बवाल: फुटकर पैसे के विवाद में यात्री से मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल नगर पंचायत सभागार में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला उपचार और परामर्श अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का अपर महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरित संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ भव्य पौधरोपण बकरीद पर्व को लेकर चितबड़ागांव पुलिस अलर्ट,थानाध्यक्ष ने किया पैदल रूट मार्च

बड़ी ख़बर: नाबालिग लड़की भगाने का मामला — 17 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सवालों के घेरे में कार्यवाही

बलिया (चितबड़ागांव)। स्थानीय थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस की सुस्ती अब सवालों के कटघरे में है। परिजनों ने 14 नवंबर को घटना की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने 21 नवंबर को मुकदमा दर्ज किया। इसके बावजूद घटना के 17 दिन गुजर जाने के बाद भी न तो नाबालिग बरामद हो सकी और न ही आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई है।परिजनों का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद से आरोपी का मोबाइल भी बंद है, लेकिन पुलिस की तलाश अब तक नाकाम साबित हुई है। पीड़ित परिवार किसी अनहोनी की आशंका से डरा हुआ है और लगातार पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की गुहार लगा रहा है।पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओ में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच उपनिरीक्षक फूलचंद यादव को सौंपी है। लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी नतीजे सामने न आने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और सवाल उठ रहे हैं।थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस टीम गठित कर दी गई है और हर संभावित स्थान पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही लड़की की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं दिख रही है।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?