July 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शॉर्ट सर्किट से जूता-चप्पल व सिंगार की दो दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख मध्यरात्रि चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बवाल: फुटकर पैसे के विवाद में यात्री से मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल नगर पंचायत सभागार में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला उपचार और परामर्श अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का अपर महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरित संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ भव्य पौधरोपण बकरीद पर्व को लेकर चितबड़ागांव पुलिस अलर्ट,थानाध्यक्ष ने किया पैदल रूट मार्च

सैनिक के सूने घर को बनाया निशाना, ताला तोड़कर नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान ले उड़े चोर

बलिया (पंदह)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हरनाटार दयालपुर गांव में चोरों ने सेना में तैनात जवान के बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर आभूषण, नकदी समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बताया जाता है कि गांव निवासी सत्यराम कन्नौजिया असम राइफल्स में नागालैंड में तैनात हैं। उनके दोनों बेटे सतीश और आशीष भी असम राइफल्स में सेवा दे रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य बाहर रहने के कारण घर अक्सर सूना रहता है। इसी का फायदा उठाकर एक मार्च की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया।दो मार्च की सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा टूटा देख घटना की सूचना फोन पर सत्यराम कन्नौजिया को दी। जानकारी मिलने पर उन्होंने अपनी छोटी बहू रूबी को बताया, जो उस समय अपने मायके बांसडीह थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में थी। रूबी जब गांव पहुंची तो घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा मिला।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। हालांकि उस समय प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। बाद में असम से गांव पहुंचे सत्यराम कन्नौजिया ने शुक्रवार को थाने में लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।पीड़ित के अनुसार चोर घर से जेवरात, करीब 50 हजार रुपये नकद, टीवी, घड़ी और बैग भी उठा ले गए। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?