July 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शॉर्ट सर्किट से जूता-चप्पल व सिंगार की दो दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख मध्यरात्रि चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बवाल: फुटकर पैसे के विवाद में यात्री से मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल नगर पंचायत सभागार में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला उपचार और परामर्श अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का अपर महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरित संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ भव्य पौधरोपण बकरीद पर्व को लेकर चितबड़ागांव पुलिस अलर्ट,थानाध्यक्ष ने किया पैदल रूट मार्च

सीडीओ ने किया एचडीएफसी बैंक की 15वीं शाखा का उद्घाटन, जिले में डिजिटल बैंकिंग को मिलेगा नया विस्तार

बलिया। क़दम चौराहा स्थित एचडीएफसी बैंक की 15वीं शाखा का भव्य उद्घाटन मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ओजस्वी राज ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान जिले में बैंकिंग नेटवर्क के विस्तार और वित्तीय सेवाओं को गांव–गांव तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।उद्घाटन समारोह में जोनल हेड मनीष टंडन, क्लस्टर हेड कांजी रहमान, बलिया मेन ब्रांच मैनेजर सतीश राव, आशीष श्रीवास्तव, अमित मिश्रा, ऐश्वर्य सिंह, अजीत सिंह, ज्ञान पांडेय और सौरभ सिंह उपस्थित रहे।अतिथियों का स्वागत करते हुए शाखा प्रबंधक सुशील कुमार राय ने सभी को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस शाखा में ग्राहकों को खाता खोलने, एटीएम, रूपे व डेबिट कार्ड, डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल व नेट बैंकिंग, बीमा सेवाएँ, होम लोन, बिजनेस लोन, सीसी सुविधा सहित सभी आधुनिक बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी।सीडीओ ओजस्वी राज ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग की बेहतर पहुंच से स्थानीय व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। उन्होंने डिजिटल बैंकिंग और सुरक्षित लेनदेन को बढ़ावा देने की बात कही और बैंक प्रबंधन को जिले के दूरदराज क्षेत्रों तक सेवा विस्तार के लिए प्रेरित किया।शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक का मुख्य उद्देश्य जिले में 24×7 डिजिटल लेनदेन की सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि ग्राहकों को छोटे-छोटे बैंकिंग कार्यों के लिए शहर का रुख न करना पड़े।कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी अतिथियों और व्यापारिक समुदाय का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि बैंक की टीम हर ग्राहक को बेहतर और समयबद्ध बैंकिंग सेवा प्रदान करने के लिए पूर्णता समर्पित रहेगी।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?