July 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शॉर्ट सर्किट से जूता-चप्पल व सिंगार की दो दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख मध्यरात्रि चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बवाल: फुटकर पैसे के विवाद में यात्री से मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल नगर पंचायत सभागार में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला उपचार और परामर्श अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का अपर महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरित संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ भव्य पौधरोपण बकरीद पर्व को लेकर चितबड़ागांव पुलिस अलर्ट,थानाध्यक्ष ने किया पैदल रूट मार्च

यूपीएससी में 540वीं रैंक हासिल कर आदित्य कृष्णा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

बलिया (चितबड़ागांव)। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 आज़ाद नगर निवासी अशोक कुमार तिवारी के पुत्र आदित्य कृष्णा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा 2025 में पहले ही प्रयास में 540वीं रैंक हासिल कर नगर पंचायत सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।जानकारी के अनुसार आदित्य कृष्णा की माता स्व. कंचन तिवारी वर्ष 1989 से 2012 तक बिहार के विभिन्न जिलों में सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के पद पर कार्यरत रहीं। नौकरी के दौरान ही उनका निधन हो गया था। पिता अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि आदित्य की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में हुई, जबकि वर्ष 2021 में उन्होंने बीटेक की पढ़ाई पूरी की।आदित्य कृष्णा की सफलता से परिवार में हर्ष का माहौल है। शुक्रवार को चितबड़ागांव में उनकी सफलता की खुशी उस समय और बढ़ गई जब नगर पंचायत चेयरमैन अमरजीत सिंह तथा सभासद अखिलेश सिंह ने लोगों का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी जाहिर की।क्षेत्र के लोगों ने भी आदित्य कृष्णा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आदित्य के पिता अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि उनके चार बच्चों में तीन पुत्रियां हैं और सबसे छोटे पुत्र आदित्य कृष्णा हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?