July 9, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शॉर्ट सर्किट से जूता-चप्पल व सिंगार की दो दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख मध्यरात्रि चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बवाल: फुटकर पैसे के विवाद में यात्री से मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल नगर पंचायत सभागार में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला उपचार और परामर्श अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का अपर महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरित संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ भव्य पौधरोपण बकरीद पर्व को लेकर चितबड़ागांव पुलिस अलर्ट,थानाध्यक्ष ने किया पैदल रूट मार्च

दबंगों की तोड़फोड़ से दहशत, व्यापारियों में उबाल एक माह में दूसरी घटना, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

बलिया चितबड़ागांव। कस्बे में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए शुक्रवार की रात अज्ञात दबंगों ने एक मिठाई की दुकान में जमकर तोड़फोड़ कर दी। घटना पीसीओ तिराहा स्थित पुलिस सहायता केंद्र से महज कुछ ही दूरी पर, बलिया–गाजीपुर मार्ग पर स्थित महावीर कटरा की है। इस वारदात में दुकानदार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, जिससे स्थानीय व्यापारियों में रोष और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगह प्रकाश नगर निवासी राजेश गुप्ता पुत्र नागेश गुप्ता की मिठाई की दुकान महावीर कटरा में स्थित है। शुक्रवार की रात प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। इसी दौरान हौसला बुलंद अज्ञात बदमाशों ने दुकान का शटर व अंदर का सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार सुबह जब राजेश गुप्ता दुकान पर पहुंचे तो टूटी-फूटी हालत देखकर स्तब्ध रह गए। उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी की तथा पीड़ित को स्थानीय थाने में तहरीर देने की बात कहकर लौट गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू केसरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इसी तरह की तोड़फोड़ की घटना एक माह पूर्व व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष हरिनारायण चौरसिया की दुकान पर भी हुई थी, जिसकी शिकायत स्वयं उन्होंने थानाध्यक्ष दिनेश पाठक से की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी लापरवाही के चलते दबंगों ने दोबारा वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर घटना का खुलासा कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भय का माहौल है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और घटना में शामिल लोगों पर शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 299.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 28;

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?