July 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शॉर्ट सर्किट से जूता-चप्पल व सिंगार की दो दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख मध्यरात्रि चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बवाल: फुटकर पैसे के विवाद में यात्री से मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल नगर पंचायत सभागार में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला उपचार और परामर्श अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का अपर महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरित संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ भव्य पौधरोपण बकरीद पर्व को लेकर चितबड़ागांव पुलिस अलर्ट,थानाध्यक्ष ने किया पैदल रूट मार्च

अघोषित बिजली कटौती से भड़का जनआक्रोश, चितबड़ागांव पावर हाउस पर लोगों का सांकेतिक धरना

अघोषित बिजली कटौती से भड़का जनआक्रोश, चितबड़ागांव पावर हाउस पर लोगों का सांकेतिक धरनाचितबड़ागांव (बलिया)। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ गुरुवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों उपभोक्ता चितबड़ागांव पावर हाउस पहुंच गए और सांकेतिक धरना देकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि कई दिनों से बिना किसी सूचना के घंटों बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दिन में गर्मी और रात में अंधेरे के कारण लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। बिजली कटौती के चलते पेयजल संकट भी गहरा गया है और छोटे कारोबारियों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।धरने के दौरान लोगों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार द्वारा निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना था कि लगातार हो रही कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई, व्यापार और घरेलू कामकाज पर बुरा असर पड़ रहा है।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बृजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने एक्सईएन सप्लाई से दूरभाष पर वार्ता कर बिजली व्यवस्था जल्द सुचारू कराने की मांग उठाई। अधिकारियों की ओर से आगामी एक-दो दिनों में नियमित बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।हालांकि प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि अघोषित बिजली कटौती पर शीघ्र रोक नहीं लगी तो आने वाले दिनों में बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। कई घंटों तक बाधित रही बिजली आपूर्ति के कारण कस्बे और ग्रामीण इलाकों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 397.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 48;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 388.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 49;
Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?