July 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शॉर्ट सर्किट से जूता-चप्पल व सिंगार की दो दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख मध्यरात्रि चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बवाल: फुटकर पैसे के विवाद में यात्री से मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल नगर पंचायत सभागार में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला उपचार और परामर्श अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का अपर महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरित संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ भव्य पौधरोपण बकरीद पर्व को लेकर चितबड़ागांव पुलिस अलर्ट,थानाध्यक्ष ने किया पैदल रूट मार्च

चितबड़ागांव में गूंजा आध्यात्मिक उत्साह पावन ज्योति दिव्य कलश यात्रा का मंत्रोच्चारण के बीच भव्य स्वागत

चितबड़ागांव में गूंजा आध्यात्मिक उत्साहपावन ज्योति दिव्य कलश यात्रा का मंत्रोच्चारण के बीच भव्य स्वागतचितबड़ागांव। परम पूज्य गुरुदेव की प्रेरणा से अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निकाली गई पावन ज्योति दिव्य कलश यात्रा शुक्रवार प्रातः लगभग 9:00 बजे आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव पहुंची, जहां नगरवासियों ने मंत्रोच्चारण के बीच यात्रा का भव्य स्वागत किया।इस दौरान दिव्य कलश का विधिवत पूजन क्षेत्रीय गायत्री परिजनों एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शांतिकुंज से पधारे गायत्री परिवार के मनीषियों ने भारतीय संस्कृति, नैतिक जागरण एवं युग परिवर्तन के संदेश को विस्तारपूर्वक उपस्थित जनसमूह के समक्ष रखा।उन्होंने बताया कि यह दिव्य कलश साधारण नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण है, जिसका दर्शन सौभाग्य से ही संभव होता है। यह कलश विश्व के विभिन्न देशों में भ्रमण करते हुए गुरुदेव के विचारों एवं सांस्कृतिक चेतना का संदेश प्रसारित कर रहा है।यात्रा के साथ गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट के प्रभारी वीरेंद्र नाथ चौबे भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह, गायत्री परिवार की वरिष्ठ परिजन श्रीमती उषा दीदी, विनोद शंकर गुप्ता, डॉ. श्रीकृष्ण यादव, फागु प्रसाद, भारत गुप्ता, अरविंद तिवारी, सत्येंद्र सिंह, श्री प्रकाश तिवारी, लक्ष्मण गुप्ता, शशांक सिंह, श्रीकृष्ण केसरी, शंभू सिंह, धीरेंद्र प्रसाद सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?