July 9, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शॉर्ट सर्किट से जूता-चप्पल व सिंगार की दो दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख मध्यरात्रि चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बवाल: फुटकर पैसे के विवाद में यात्री से मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल नगर पंचायत सभागार में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला उपचार और परामर्श अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का अपर महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरित संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ भव्य पौधरोपण बकरीद पर्व को लेकर चितबड़ागांव पुलिस अलर्ट,थानाध्यक्ष ने किया पैदल रूट मार्च

ग्राम सचिवालय अधूरा, जल्दबाजी में शिलान्यास का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

बलिया चितबड़ागांव। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बढ़वलिया में 26 जनवरी को किए गए ग्राम सचिवालय के शिलान्यास को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि ग्राम सचिवालय का निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ था, इसके बावजूद ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान द्वारा जल्दबाजी में शिलान्यास कर दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि शासन के स्पष्ट निर्देशों को दरकिनार करते हुए अधूरे भवन का शिलान्यास किया गया, जो नियमों के विपरीत है। गांव के रमाशंकर यादव, रामशीष यादव एवं बिंदा देवी ने बताया कि ग्राम सचिवालय में अब तक जंगला, फर्श, बिजली की वायरिंग तथा दरवाजे तक नहीं लगे हैं। इसके बावजूद शिलान्यास कर दिया गया, जिससे शासन की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं जनार्दन यादव ने आपत्ति जताते हुए कहा कि पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान एवं सचिव का नाम अंकित होना स्वाभाविक है, लेकिन प्रधान पति का नाम बोर्ड पर लिखा जाना नियमों के खिलाफ है। इससे ग्रामीणों में और अधिक असंतोष फैल गया है।ग्रामीणों ने शासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग की है कि पहले निर्माण कार्य को पूर्ण कराया जाए तथा ग्राम सचिवालय के बोर्ड से प्रधान पति का नाम हटाया जाए।इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सोहाव देवराज पटेल ने बताया कि ग्राम सचिवालय पर प्रधान पति का नाम नहीं होना चाहिए। मामले की जांच कराकर बोर्ड से नाम हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?