April 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेलवे ने दिया जनपद वासियों को नये साल के पूर्व सौगात

फेफना स्टेशन पर संघर्ष रंग लाया, 40 दिनों के आंदोलन के बाद मिली बड़ी सफलता


बलिया। फेफना रेलवे स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा चार एक्सप्रेस ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव की घोषणा को क्षेत्रीय संघर्ष समिति की ऐतिहासिक जीत के रूप में देखा जा रहा है।बताते चलें कि क्षेत्रीय संघर्ष समिति के नेतृत्व में फेफना स्टेशन पर लगातार 40 दिनों तक धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन किया गया था। आंदोलनकारियों ने रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्रियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और ठहराव न मिलने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया था। जनदबाव और व्यापक समर्थन के बाद आखिरकार रेलवे को झुकना पड़ा।रेलवे की अधिसूचना संख्या 235/2025 के अनुसार अब फेफना स्टेशन पर छपरा–फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद–छपरा, बरौनी–गोंदिया और गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों का प्रायोगिक आधार पर ठहराव 30 दिसंबर 2025 से दिया जाएगा।संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने इसे जनता की एकजुटता की जीत बताते हुए कहा कि यदि भविष्य में ठहराव हटाने या कटौती की कोशिश हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और यात्रियों में इस फैसले को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।लंबे संघर्ष के बाद मिली इस सफलता से फेफना स्टेशन को नई पहचान मिलने के साथ ही बलिया जनपद के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?