July 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शॉर्ट सर्किट से जूता-चप्पल व सिंगार की दो दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख मध्यरात्रि चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बवाल: फुटकर पैसे के विवाद में यात्री से मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल नगर पंचायत सभागार में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला उपचार और परामर्श अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का अपर महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरित संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ भव्य पौधरोपण बकरीद पर्व को लेकर चितबड़ागांव पुलिस अलर्ट,थानाध्यक्ष ने किया पैदल रूट मार्च

मानपुर में खूनी भिड़ंत: बोलेरो सवार हमलावरों का चाकू–लाठी से ताबड़तोड़ हमला, महिला सहित पांच घायल; बोलेरो जब्त, मुख्य आरोपी फरार

बलिया।(चितबड़ागांव)। ग्राम पंचायत मानपुर बुधवार की शाम युद्धभूमि में तब्दील हो गया, जब दो दिन पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो गुटों के बीच हुई इस खूनी भिड़ंत में चाकू, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का जमकर प्रयोग हुआ। एक महिला सहित पाँच लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक बोलेरो जब्त कर मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दो दिन पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक मोड़

जानकारी के अनुसार अरबाज (18) पुत्र शहीद और चांद पुत्र जीया के बीच दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यही विवाद बुधवार शाम खून-खराबे में बदल गया।

बोलेरो से पहुँचे हमलावर, बिना कुछ बोले हमला शुरू

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अरबाज अपने घर के दरवाजे पर परिजनों संग बैठा था। इसी दौरान चांद अपने साथियों के साथ बोलेरो से पहुंचा और बिना किसी बात के अचानक चाकू, लाठी-डंडों एवं धारदार हथियारों से हमला बोल दिया।

हमले में अरबाज के साथी करण (19) पुत्र मुन्ना सहित परिवार के कई लोग घायल हो गए। अरबाज की मां भेली ने बताया कि बेटे पर चाकू से किए गए वार सीधे पीठ पर लगे, जिससे वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। बचाव में आए परिजनों को भी गंभीर चोटें आईं।

ग्रामीणों ने हमलावरों की बोलेरो क्षतिग्रस्त की

हमले के दौरान शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने हमलावरों की बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने बोलेरो जब्त की, हमलावरों की तलाश जारी

सूचना मिलते ही चितबड़ागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया।
थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

🔴 मानपुर में हुए इस हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?