July 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शॉर्ट सर्किट से जूता-चप्पल व सिंगार की दो दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख मध्यरात्रि चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बवाल: फुटकर पैसे के विवाद में यात्री से मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल नगर पंचायत सभागार में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला उपचार और परामर्श अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का अपर महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरित संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ भव्य पौधरोपण बकरीद पर्व को लेकर चितबड़ागांव पुलिस अलर्ट,थानाध्यक्ष ने किया पैदल रूट मार्च

चितबड़ागांव में सरदार पटेल जयंती पर एकता पदयात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

बलिया चितबड़ागांव में सरदार पटेल जयंती पर एकता पदयात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न कार्यक्रम को सफल बनाने की बनी रणनीति, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद चितबड़ागांव (फेफना विधानसभा)। भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली एकता पदयात्रा को सफल बनाने हेतु गुरुवार को संजय मैरिज हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठन की मजबूती और अनुशासन पर विशेष रूप से चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और संगठन की मिसाल रहा है। उन्होंने पदयात्रा में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित कर इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।नगर पंचायत चितबड़ागांव के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण में योगदान को याद करते हुए कहा कि देश को एकसूत्र में बांधने में सरदार पटेल की भूमिका अद्वितीय रही है। उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।बैठक में मंडल अध्यक्ष मोतीचंद गुप्ता, विधानसभा आईटी विभाग संयोजक सर्वानंद तिवारी, मंडल मंत्री राजमंगल सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक संतोष वर्मा, अरुण सिंह, शशांक सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकता पदयात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।यह बैठक आगामी पदयात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा की नई शुरुआत के रूप में देखी जा रही है।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?