July 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शॉर्ट सर्किट से जूता-चप्पल व सिंगार की दो दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख मध्यरात्रि चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बवाल: फुटकर पैसे के विवाद में यात्री से मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल नगर पंचायत सभागार में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला उपचार और परामर्श अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का अपर महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरित संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ भव्य पौधरोपण बकरीद पर्व को लेकर चितबड़ागांव पुलिस अलर्ट,थानाध्यक्ष ने किया पैदल रूट मार्च

चेयरमैन अमरजीत सिंह ने किया नव निर्मित प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन

बलिया। नगर पंचायत चितबड़ागांव के वार्ड नंबर 8 इंदिरा नगर स्थित नव निर्मित इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय का भव्य उद्घाटन शनिवार को नगर पंचायत चेयरमैन अमरजीत सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन अमरजीत सिंह तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी (सोहांव) लाल उपस्थित रहे।इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी सभासद, सभासद प्रतिनिधि, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, अध्यापक गण एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभासद शिवमंगल सिंह ने मुख्य अतिथि चेयरमैन अमरजीत सिंह एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी लाल का अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर स्वागत किया।अपने संबोधन में चेयरमैन अमरजीत सिंह ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शासन द्वारा निर्धारित 19 पैरामीटरों को शीघ्र पूरा कराया जाएगा, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति की कुंजी है और नगर पंचायत इसके सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन ने विभिन्न वार्डों में पूर्ण कराए गए विकास कार्यों के शिलापटों का अनावरण भी किया। उन्होंने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए जनसहयोग आवश्यक है और सभी नागरिकों की सहभागिता से ही एक सशक्त नगर का निर्माण संभव है।कार्यक्रम में अम्बरीष तिवारी, असीम अहमद, गीता यादव, कमलेश सिंह, सुनील तिवारी, सत्यजीत राय, शशिकांत उपाध्याय, ओमप्रकाश सिंह, सुनील सिंह, रामबाबू सिंह, सभासद अखिलेश सिंह, विजय तिवारी, पिंटू चौरसिया, शौकत शोहराब अली, मनोज कन्नौजिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?