April 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

न्यायालय आदेश पर बीएसए कार्यालय की कुर्की,प्रशासनिक हलकों में मचा हड़कंप

बलिया । न्यायालय के सख्त आदेश पर शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बलिया के कार्यालय में कुर्की की कार्रवाई संपन्न हुई। यह कार्रवाई सच्चिदानंद बनाम प्रबंध समिति (इजराय संख्या–10-05/1996) प्रकरण के तहत अति सिविल जज (सीनियर डिवीजन) बलिया के आदेश पर की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अदालत के निर्देशों का पालन करते हुए अधिवक्ता की मौजूदगी में 7 नवंबर 2025 को कुर्की की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद आदेश की प्रति बीएसए कार्यालय परिसर में चस्पा की गई। साथ ही एक प्रति जिला अधिकारी कार्यालय तथा न्यायालय के नोटिस बोर्ड पर भी सार्वजनिक की गई।न्यायालय के इस आदेश ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। अधिकारियों में चर्चा है कि न्यायालय की यह सख्ती आदेशों के अनुपालन को लेकर एक बड़ा संदेश है।सूत्रों के मुताबिक, इस प्रकरण की अगली सुनवाई 12 नवंबर को निर्धारित की गई है, जिसमें आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
4
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?