July 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शॉर्ट सर्किट से जूता-चप्पल व सिंगार की दो दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख मध्यरात्रि चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बवाल: फुटकर पैसे के विवाद में यात्री से मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल नगर पंचायत सभागार में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला उपचार और परामर्श अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का अपर महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरित संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ भव्य पौधरोपण बकरीद पर्व को लेकर चितबड़ागांव पुलिस अलर्ट,थानाध्यक्ष ने किया पैदल रूट मार्च

छठ पर्व को लेकर चेयरमैन अमरजीत सिंह ने किया घाटों का निरीक्षण, दिए व्यापक सफाई व प्रकाश व्यवस्था के निर्देश

चितबड़ागांव।। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर पंचायत प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन अमरजीत सिंह ने नगर के वार्डों में स्थित टोंस नदी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, समतलीकरण, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के इंतज़ामों का जायज़ा लिया।निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने सभी सफाई नायकों एवं संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि शनिवार तक सभी घाटों की सफाई पूर्ण कर दी जाए तथा श्रद्धालुओं के आने-जाने के मार्गों को भी व्यवस्थित किया जाए। उन्होंने कहा कि छठ पर्व पर किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो, यह नगर पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता है।चेयरमैन ने यह भी बताया कि नगर पंचायत की ओर से घाटों पर सोलर लाइट, बैरिकेडिंग, पेयजल व्यवस्था और अस्थायी शौचालय की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने सफाई टीमों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि छठ व्रतियों के आने से पहले घाटों पर गंदगी या कीचड़ बिल्कुल न रहे।अमरजीत सिंह ने कहा, “छठ पर्व हमारी सांस्कृतिक और आस्था की पहचान है। श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और प्रकाशमान घाट उपलब्ध कराना नगर पंचायत का दायित्व है, जिसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा।”निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के सभी सभासद, कर्मचारी, सफाई नायक तथा स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे नगर में छठ पर्व को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?