July 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शॉर्ट सर्किट से जूता-चप्पल व सिंगार की दो दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख मध्यरात्रि चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बवाल: फुटकर पैसे के विवाद में यात्री से मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल नगर पंचायत सभागार में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला उपचार और परामर्श अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का अपर महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरित संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ भव्य पौधरोपण बकरीद पर्व को लेकर चितबड़ागांव पुलिस अलर्ट,थानाध्यक्ष ने किया पैदल रूट मार्च

चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बवाल: फुटकर पैसे के विवाद में यात्री से मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल

चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बवाल: फुटकर पैसे के विवाद में यात्री से मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायलचितबड़ागांव/बलिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह टिकट काउंटर पर फुटकर पैसे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। टिकट काउंटर संचालक और एक यात्री के बीच हुई मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजते हुए मामले की जानकारी जीआरपी बलिया को दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंशुमान राय पुत्र रमाशंकर राय, निवासी जोगा मुसही, थाना करीमुद्दीनपुर (जनपद गाजीपुर), सोमवार सुबह बलिया–प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन से यात्रा करने के लिए चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। टिकट लेने के दौरान टिकट काउंटर पर मौजूद शशिकांत सिंह पुत्र मनोज सिंह, निवासी वार्ड संख्या-1 राजेंद्र नगर, चितबड़ागांव, से फुटकर पैसे को लेकर कहासुनी हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान अंशुमान राय के पैर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़े। आसपास मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी बलिया ने भी मामले की जांच शुरू कर दी।जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि घायल पक्ष की तहरीर के आधार पर टिकट काउंटर संचालक शशिकांत सिंह सहित दो अन्य लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए तथा टिकट काउंटर पर तैनात कर्मचारियों के व्यवहार और कार्यशैली की नियमित समीक्षा हो, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल मिल सके।यह घटना एक बार फिर सार्वजनिक स्थलों पर छोटे-छोटे विवादों के हिंसक रूप लेने की चिंता को उजागर करती है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से स्टेशन पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?