चितबड़ागांव। भीषण गर्मी के बीच समाजसेवी संस्था श्री फाउंडेशन की ओर से बुधवार को नगर पंचायत चितबड़ागांव के सभागार में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया। शिविर में वाराणसी से आई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सैकड़ों लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं।कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय स्टेट बैंक चितबड़ागांव के प्रबंधक आलोक कुमार एवं नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन अमरजीत सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्री फाउंडेशन की अध्यक्ष वंदना सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि आलोक कुमार ने संस्था के जनहितकारी प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं चेयरमैन अमरजीत सिंह ने कहा कि श्री फाउंडेशन लगातार समाजहित में उल्लेखनीय कार्य कर रही है और नगर पंचायत ऐसे सकारात्मक प्रयासों में सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।वाराणसी से आई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने किया नेत्र परीक्षणशिविर में नेत्रोदय द आई केयर सिटी हॉस्पिटल, वाराणसी की विशेषज्ञ टीम ने आधुनिक उपकरणों की सहायता से मरीजों की आंखों की जांच की। चिकित्सकीय दल में डा. सर्वन शुभ्रमणिराम, डा. गोविन्द यादव, डा. अभय त्रिपाठी और डा. अभय राय सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे, जिन्होंने मरीजों को उचित चिकित्सकीय सलाह और आवश्यक दवाएं प्रदान कीं।इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिकाशिविर के सफल आयोजन में डा. नेहा सिंह, सत्येन्द्र चौरसिया, आशीष गुप्ता, अक्षय कुमार और गुड्डू तिवारी की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन अमरजीत सिंह ने की, जबकि संचालन अमरेंद्र सिंह ने किया।जनसेवा का बना प्रेरक उदाहरणश्री फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर न केवल सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए राहत लेकर आया, बल्कि यह भी साबित किया कि सामाजिक संस्थाओं के सकारात्मक प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने संस्था की इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की।








hdrForward: 0; shaking: 0.030116; highlight: 1; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.1000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 318.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 49;zeissColor: bright;