July 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शॉर्ट सर्किट से जूता-चप्पल व सिंगार की दो दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख मध्यरात्रि चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बवाल: फुटकर पैसे के विवाद में यात्री से मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल नगर पंचायत सभागार में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला उपचार और परामर्श अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का अपर महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरित संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ भव्य पौधरोपण बकरीद पर्व को लेकर चितबड़ागांव पुलिस अलर्ट,थानाध्यक्ष ने किया पैदल रूट मार्च

बकरीद पर्व को लेकर चितबड़ागांव पुलिस अलर्ट,थानाध्यक्ष ने किया पैदल रूट मार्च

चितबड़ागांव । आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से चितबड़ागांव पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। शुक्रवार को थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा जगाया।रूट मार्च पीसीओ तिराहा, शहीद स्मारक, गुदरी बाजार, रेलवे स्टेशन सहित कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस टीम ने बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि बकरीद पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, माहौल खराब करने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।पैदल मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी। पुलिस की सक्रियता एवं सतर्कता को देखकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर थाना परिसर के समस्त पुलिसकर्मी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?