एक वर्ष बाद फिर जागा प्रशासन, तेलिया पोखरा की पैमाइश से अतिक्रमणकारियों में हड़कंपचितबड़ागांव। नगर पंचायत चितबड़ागांव के वार्ड नंबर 6 पटेल नगर स्थित ऐतिहासिक तेलिया पोखरा को अतिक्रमण मुक्त कराने की कवायद एक बार फिर तेज होती दिखाई दे रही है। लगभग एक वर्ष की लंबी खामोशी के बाद शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सदर के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पोखरे की दोबारा पैमाइश शुरू की। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया, जबकि स्थानीय लोगों में वर्षों पुरानी उम्मीद फिर से जाग उठी।दोपहर में क्षेत्रीय लेखपाल बृजेश यादव के नेतृत्व में पहुंची छह सदस्यीय राजस्व टीम ने पोखरे के चारों तरफ विस्तृत पैमाइश कर सीमांकन की प्रक्रिया पूरी की। टीम ने राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की स्थिति का निरीक्षण करते हुए चारों दिशाओं में नाप-जोख कर वास्तविक सीमा तय करने का प्रयास किया।गौरतलब है कि तेलिया पोखरा कभी नगर का प्रमुख जलस्रोत माना जाता था, लेकिन लगातार बढ़ते अतिक्रमण और प्रशासनिक उपेक्षा के चलते इसका अस्तित्व धीरे-धीरे संकट में पड़ता चला गया। स्थानीय नागरिकों द्वारा कई बार शिकायतें और मांग उठाने के बावजूद लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी थी।शुक्रवार को हुई पैमाइश के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे। लोगों का कहना था कि यदि प्रशासन निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करे तो तेलिया पोखरा को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जा सकता है। नागरिकों ने उम्मीद जताई कि इस बार कार्रवाई केवल पैमाइश तक सीमित न रहकर अवैध कब्जों पर भी प्रशासन बुलडोजर चलाएगा।स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि सरकार एक तरफ जल संरक्षण और तालाबों के पुनर्जीवन पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर नगर के ऐतिहासिक जलस्रोत अतिक्रमण की मार झेल रहे हैं। ऐसे में तेलिया पोखरा को बचाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती के साथ-साथ जिम्मेदारी भी बन गया है।राजस्व टीम की कार्रवाई के बाद पूरे कस्बे में तेलिया पोखरा को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म रहा। अब लोगों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।


hdrForward: 2; shaking: 0.043733; highlight: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (12, 0);aec_lux: 173.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;zeissColor: bright;

