July 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शॉर्ट सर्किट से जूता-चप्पल व सिंगार की दो दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख मध्यरात्रि चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बवाल: फुटकर पैसे के विवाद में यात्री से मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल नगर पंचायत सभागार में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला उपचार और परामर्श अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का अपर महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरित संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ भव्य पौधरोपण बकरीद पर्व को लेकर चितबड़ागांव पुलिस अलर्ट,थानाध्यक्ष ने किया पैदल रूट मार्च

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता को मिला सेवा विस्तार, राज्यपाल ने जारी किया आदेश

बलिया। उच्च शिक्षा जगत से जुड़ी बड़ी खबर में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता को छह माह का सेवा विस्तार प्रदान किया गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया।जारी आदेश के अनुसार प्रो. गुप्ता का कार्यकाल 14 मई 2026 को समाप्त हो रहा था, लेकिन विश्वविद्यालय में नियमित कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया में संभावित विलंब को देखते हुए उन्हें पुनः कुलपति पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुलाधिपति ने यह निर्णय उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा 12(10) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रो. संजीत कुमार गुप्ता नियमित कुलपति की नियुक्ति होने, छह माह की अवधि पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक — जो भी पहले हो — कुलपति पद का दायित्व निभाते रहेंगे।राजभवन से जारी इस आदेश की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन, विश्वविद्यालय के कुलसचिव समेत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दी गई है। आदेश पर कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम. बोबडे के हस्ताक्षर भी अंकित हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों के बीच इस निर्णय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे विश्वविद्यालय की प्रशासनिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में निरंतरता बनी रहेगी।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?