July 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शॉर्ट सर्किट से जूता-चप्पल व सिंगार की दो दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख मध्यरात्रि चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बवाल: फुटकर पैसे के विवाद में यात्री से मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल नगर पंचायत सभागार में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला उपचार और परामर्श अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का अपर महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरित संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ भव्य पौधरोपण बकरीद पर्व को लेकर चितबड़ागांव पुलिस अलर्ट,थानाध्यक्ष ने किया पैदल रूट मार्च

होली व रमजान को लेकर चितबड़ागांव थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, सौहार्द बनाए रखने की अपील

बलिया (चितबड़ागांव) आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को थाना चितबड़ागांव परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, सभासदों, डीजे संचालकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियों के प्रतीक होते हैं और इन्हें शांति व सहयोग के साथ मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।बैठक में नायब तहसीलदार प्रतीक यादव, चेयरमैन अमरजीत सिंह, थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, व्यापारी नेता पप्पू केसरी, सभासद अखिलेश सिंह, मनोज कन्नौजिया, कमरूद्दीन खां, अवधेश गुप्ता, कन्हैया सोनी, अंशु वर्मा, गोपाल जी सोनी सहित नगर पंचायत के बड़े बाबू रामबहादुर सिंह, प्रधान अजय कुमार यादव, मुनीब राजभर, रोहित राजभर, उपनिरीक्षक अतुल कुमार, प्रमोद तिवारी, मनोज यादव एवं पुलिस बल के अन्य जवान उपस्थित रहे।बैठक के दौरान आमजन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही सभी डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करने के निर्देश देते हुए उन्हें नोटिस भी जारी किए गए।बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई, जिसमें किसी भी पक्ष द्वारा कोई गंभीर समस्या नहीं उठाई गई। प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए होली एवं रमजान को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का संदेश दिया।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?