March 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

समाधान दिवस में राजस्व विभाग के जिम्मेदार नदारद, औपचारिकता बनकर रह गया आयोजन

बलिया। शासन के निर्देशानुसार माह के प्रत्येक दूसरे एवं चौथे शनिवार को थाना परिसर में आयोजित होने वाले समाधान दिवस का उद्देश्य राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त मौजूदगी में जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। इसी क्रम में शनिवार को चितबड़ागांव थाना परिसर में समाधान दिवस आयोजित किया गया, लेकिन इसमें राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति स्पष्ट रूप से देखने को मिली।आयोजित समाधान दिवस में राजस्व विभाग की ओर से केवल कानूनगो राजकुमार कौशिक तथा लेखपाल तारा राकेश एवं बिपिन बिहारी ही उपस्थित रहे, जबकि थाना क्षेत्र के कुल नौ लेखपालों की मौजूदगी अपेक्षित थी।समाधान दिवस में कुल दो मामले प्रस्तुत हुए, जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि दूसरे मामले के समाधान के लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई हेतु रवाना किया गया।राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति के संबंध में पूछे जाने पर उप जिलाधिकारी सदर तिम राज सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के प्रत्येक थानों में समाधान दिवस के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की जाती है, किंतु वर्तमान समय में एसआईआर कार्य के चलते अधिकारियों की व्यवस्था प्रभावित हुई है।इस दौरान थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, उप निरीक्षक अतुल कुमार, उप निरीक्षक अरविंद सिंह यादव, उप निरीक्षक प्रमोद तिवारी, मनोज यादव सहित सभी हल्कों के कांस्टेबल मौजूद रहे।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?