बलिया पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादलेबलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस दौरान कई थानाध्यक्षों का कार्यक्षेत्र बदला गया है। जारी आदेश के तहत निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के कुल 14 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। सभी को अपने-अपने नवीन तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार—निरीक्षक सुशील कुमार दुबे को प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा से प्रभारी आईजीआरएस नियुक्त किया गया है।निरीक्षक विपिन सिंह को प्रभारी निरीक्षक बैरिया से प्रभारी निरीक्षक चितबड़ागांव भेजा गया है।निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह को प्रभारी निरीक्षक हल्दी से प्रभारी निरीक्षक बैरिया बनाया गया है।उपनिरीक्षक राजेश बहादुर सिंह को थाना अध्यक्ष रेवती से प्रभारी एचएसटी,उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पाठक को थाना अध्यक्ष चितबड़ागांव से प्रभारी डीसीआरबी,उपनिरीक्षक राजू कुमार राय को थाना नरहीं से थाना अध्यक्ष हल्दी,उपनिरीक्षक प्रशांत चौधरी को प्रभारी मीडिया सेल से थाना अध्यक्ष दोकटी,उपनिरीक्षक अनुपम जायसवाल को थाना अध्यक्ष दोकटी से थाना अध्यक्ष रेवती,उपनिरीक्षक रतन कुमार दुबे को पीआरओ, पुलिस अधीक्षक से थाना अध्यक्ष सुखपुरा नियुक्त किया गया है।वहीं निरीक्षक अशोक कुमार को प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी पासपोर्ट सेल,निरीक्षक नरेश कुमार मलिक को प्रभारी एचएसटी से निरीक्षक अपराध, थाना उभांव,निरीक्षक ज्ञानेंद्र शुक्ला को थाना बैरिया से साइबर थाना भेजा गया है।इसके अतिरिक्त उपनिरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन से वाचक, पुलिस अधीक्षक बलिया तथाउपनिरीक्षक अजय कुमार को थाना कोतवाली से प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश से अवगत होकर तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।
बलिया पुलिस मे चला चला तबादला एक्सप्रेस कई थानाध्यक्षो के बदले कार्यक्षेत्र तो कई हुए पैदल
और पढ़ें