March 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

बलिया पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादलेबलिया।जनपद बलिया में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के तहत निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के कुल 14 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल में कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक सुशील कुमार दुबे को प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा से प्रभारी IGRS नियुक्त किया गया है। निरीक्षक विपिन सिंह को प्रभारी निरीक्षक बैरिया से प्रभारी निरीक्षक चितबड़ागांव तथा निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह को प्रभारी निरीक्षक हल्दी से प्रभारी निरीक्षक बैरिया बनाया गया है।उपनिरीक्षक राजेश बहादुर सिंह को थाना अध्यक्ष रेवती से प्रभारी HST, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पाठक को थाना अध्यक्ष चितबड़ागांव से प्रभारी DCRB, उपनिरीक्षक राजू कुमार राय को थाना नरहीं से थाना अध्यक्ष हल्दी तथा उपनिरीक्षक प्रशांत चौधरी को प्रभारी मीडिया सेल से थाना अध्यक्ष दोकटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं उपनिरीक्षक अनुपम जायसवाल को थाना अध्यक्ष दोकटी से थाना अध्यक्ष रेवती, उपनिरीक्षक रतन कुमार दुबे को पीआरओ, पुलिस अधीक्षक से थाना अध्यक्ष सुखपुरा बनाया गया है। निरीक्षक अशोक कुमार को प्रभारी DCRB से प्रभारी पासपोर्ट सेल तथा निरीक्षक नरेश कुमार मलिक को प्रभारी HST से निरीक्षक अपराध, थाना उभांव के पद पर भेजा गया है।इसी क्रम में निरीक्षक ज्ञानेंद्र शुक्ला को थाना बैरिया से साइबर थाना, उपनिरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन से वाचक, पुलिस अधीक्षक बलिया तथा उपनिरीक्षक अजय कुमार को थाना कोतवाली से प्रभारी मीडिया सेल नियुक्त किया गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।

Ballia Headline
Author: Ballia Headline

Leave a Comment

और पढ़ें
3
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?